क्या फाइनल में चलेगा वैभव का जादू या खामोश हुआ आईपीएल का शोर

हमसे जुड़ें: WhatsApp Telegram

सहारनपुर वेब डेस्क/डम्बुला, 20 जून 2026: क्रिकेट के मैदान पर जब कोई 15 साल का लड़का दुनिया के सबसे ऊंचे स्तर के खिलाड़ियों के सामने खड़ा होता है, तो सिर्फ रन नहीं बनते, इतिहास बनता है। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन ए-सीरीज के फाइनल में कल (21 जून) जब इंडिया ‘ए’ की टीम घरेलू टीम श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो पूरी दुनिया की नजरें भारत के सबसे उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी। डम्बुला में इस वक्त चल रही तरिस्तरीय सीरीज दुनिया भर में खास कर के यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और उसकी वजह है पद्रह साल का सबसे युवा खिलाडी वैभव सूर्यवंशी गूगल हो या फेसबुक या फिर ट्विटर लोग ये ही सर्च कर रहे है श्री लंका के साथ फाइनल कब है, वैभव सूर्यवंशी इस मैच में चलेगा या नहीं वैभव खेलेगा या नहीं क्या इस मैच के बाद वैभव इंडिया की टीम में रखा जायेगा क्या फाइनल में चलेगा वैभव का जादू या खामोश हुआ आईपीएल का शोर या फिर ये विजय रथ यही थम जायेगा।

डबल राउंड-रॉबिन स्टेज के उतार-चढ़ाव और अफगानिस्तान ‘ए’ के बाहर होने के बाद, अब यह टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ गया है। इस पूरे सफर में इंडिया ‘ए’ के लिए सबसे खूबसूरत कहानी बिहार से आने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लिखी है।

उम्र छोटी कारनामे बड़े फाइनल में दिखेगा वैभव का जलवा

वैभव ने इस सीरीज में यह साबित कर दिया है कि क्रिकेट में उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनके बल्ले से निकले शॉट्स में न सिर्फ तकनीक की शुद्धता है, बल्कि एक अनुभवी खिलाड़ी जैसा धैर्य भी है। जब टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत होती है, तो वैभव का निडर अंदाज विरोधी गेंदबाजों की लय बिगाड़ देता है। उनका बल्ला ज्यादा तो नहीं चला लेकिन उनका टीम में रहना ही लंका वालो के लिए खौफ बना हुआ है हलाकि उनका स्ट्राइक रेट अभी तक ठीक रहा आईपीएल में तो उन्होंने धमाल मचाया ही था और ऑरेंज कैप के साथ सबसे ज्यादा रन बनाना हो या फिर और भी बहुत से रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किये।

इस सीरीज में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर रही है। पहले मैच में जहाँ भारत ने 277 रनों का बचाव करते हुए 8 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी, वहीं चौथे मैच में क्रिकेट फैंस को एक ऐतिहासिक सुपर ओवर देखने को मिला। उस टाई मैच और सुपर ओवर के दबाव में भी भारतीय युवाओं ने जिस तरह का जज्बा दिखाया, वह यह बताता है कि यह टीम दबाव में बिखरने वाली नहीं है।

वैभव का विवाद और फाइनल खेलने पर सस्पेंस

वैभव सूर्यवंशी जब पिछले मैच एक यॉर्कर गेंद पर आउट हो गए और भारत मैच हार गया तो श्रीलंका के खिलाडी विशेन हलाबांगे (vishen halambage ) और उनके साथियो ने बहुत आक्रामकता से जश्न मनाना सुरु कर दिया और वैभव की तरफ कमेंटबाजी भी की go home this is not ipl ऐसी बातें कही जिसके बाद वैभव ने भी गुस्से में धक्का दे दिया उसके बाद दोनों पर मैच फीस का 50 % जुरमाना भी लगाया गया हालांकि bcci सचिव देवजीत सैकिया ने बताया वैभव के मैच खेलने पर कोई बैन नहीं लगा है और वो फाइनल खेलेंगे।

फाइनल का गणित और सबसे बड़ी चुनौती

श्रीलंका ‘ए’ की टीम अपने घरेलू मैदान और परिस्थितियों का फायदा उठाकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही है। उनके पास स्पिन और तेज गेंदबाजी का बेहतरीन मिश्रण है, जो डम्बुला की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा लेगा।

लेकिन इंडिया ‘ए’ के पास वैभव सूर्यवंशी की आक्रामकता और टीम की शानदार वापसी करने की क्षमता है। ग्रुप स्टेज के मैच भले ही 1-1 की बराबरी पर छूटे हों, लेकिन फाइनल का दबाव बिल्कुल अलग होता है। जो भी टीम शुरुआती 10 ओवरों के दबाव को बेहतर तरीके से संभालेगी, ट्रॉफी उसी की होगी। और वैभव अगर 10 ओवर टिक गए तो सबको उसका परिणाम पता है।

आप लोग कहा देख सकते है ये मुकाबला

भारत और श्री लंका ए के बीच ये आखिरी मुकाबला कल यानि रविवार 21 जून सुबह 10 बजे से डम्बुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम के मैदान में होगा । आप लोग इसका सीधा प्रसारण सोनी लाइव ऐप और उनकी वेबसाइट पर देख सकते है कल का मुक़ाबला बहुत ही जबरदस्त होने वाला है मैच से जुडी अधिक जानकारी के लिए और नए अपडेट पाने के लिए आप टॉप पर दिए गए हमारे व्हाट्सप्प चेंनेल से भी जुड़ सकते है।

अब तो लोगो के मन में बस एक ही सवाल है क्या वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की तरह कल 21 जून के फाइनल में लंका को पसीना दिला दिला कर पीटेंगे या लंका अपने घर में बाजी मरेगा। लेकिन एक बात तो पक्की है भारत का भविष्य सुरक्षित हाथो में है।

डाट वाली माता के मंदिर का इतिहास यह पढ़े

​I am a passionate digital content creator, tech enthusiast, and storyteller based in a small village in Saharanpur, Uttar Pradesh, India. With a deep interest in tracking the latest technology trends and analyzing gadget innovations, I provide unbiased, practical product reviews to help you make informed decisions. Beyond the world of tech, I am an avid traveler and history buff who loves exploring hidden destinations and uncovering fascinating historical facts. Driven by the fast-paced world of digital media, I cover trending global and local news, delivering accurate, engaging, and well-researched information straight from my roots.

Randeep Rana

Leave a Comment