प्राइवेट कंपनी 5 रूपये पेट्रोल पर किये कम तो सरकारी क्यों नहीं मान रही

हमसे जुड़ें: WhatsApp Telegram

सहारनपुर वेब डेस्क: घर के बजट और भारी महंगाई से परेशान आम उपभोग्ताओ के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आयी है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल कंपनी नयारा एनर्जी (nayara Energy ) ने देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के रेट में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पेट्रोल 5 रूपये प्रति लीटर और डीजल 3 रूपये तक सस्ता करते हुए देश के आम लोगो को बड़ी राहत दी है ये घटी हुई कीमते आज यानी 1 जुलाई 2026 से लागु हो गयी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो लोगो के मन में घर कर रहा है वो ये की जब एक प्राइवेट कंपनी ने दाम कम कर दिए तो फिर सरकारी कंपनी क्यों पीछे है उन्होंने दाम क्यों नहीं घटाए आइये जानते है इसके पीछे का सारा गणित।

नयारा ने क्यों घटाए दाम?

नयारा एनर्जी के इस फैसले के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार के समीकरण और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के बदलते हालात हैं। कुछ महीने पहले मार्च 2026 में जब मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव चरम पर था, तब कंपनी ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा कर दिया था।

अब जब वहां हालात काफी हद तक सुधरे हैं और समुद्री व्यापारिक रास्ते दोबारा सुरक्षित हुए हैं, तो ग्लोबल क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) की कीमतों में भी नरमी आई है। इसी का सीधा फायदा नयारा ने अपने ग्राहकों को पास-ऑन किया है। कंपनी की गुजरात स्थित वादिनार रिफाइनरी भी इस समय पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है, जिससे उनके पास ईंधन की कोई कमी नहीं है। देशभर में मौजूद नयारा के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर अब यह नई और कम दरें लागू हो चुकी हैं।

सरकारी कंपनियां (IOC, BPCL, HPCL) क्यों हैं चुप ?

नयारा के इस कदम के बाद हर आम आदमी के मन में यह सवाल है कि प्राइवेट कंपनी 5 रूपये पेट्रोल पर किये कम तो सरकारी क्यों नहीं मान रही इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी कंपनियां रेट क्यों नहीं घटा रहीं? इसके पीछे मुख्य रूप से दो बड़े कारण हैं:

पुराने घाटे की पूर्ति : जब पिछले समय में कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर महंगा हुआ था, तब सरकारी कंपनियों ने देश के नागरिकों को महंगाई के झटके से बचाने के लिए अपने रिटेल रेट नहीं बढ़ाए थे। उस दौरान सरकारी कंपनियों ने भारी नुकसान उठाया था। अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता हुआ है, तो ये कंपनियां उस मुनाफे से अपने पुराने घाटे की भरपाई (Under-recoveries) कर रही हैं।

कीमत का फर्क: नयारा एक प्राइवेट प्लेयर है, जिसके रेट मार्च के बाद से सरकारी पंपों की तुलना में ₹3 से ₹5 तक महंगे चल रहे थे। इस ताजा कटौती के बाद नयारा के रेट अब केवल सरकारी कंपनियों के बराबर आए हैं। यानी सरकारी कंपनियां पहले से ही कम दाम पर तेल बेच रही थीं, इसलिए उन्होंने अभी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

उपभोक्ताओं को क्या लाभ होगा

क्युकी हिंदुस्तान में ईंधन की आखरी कीमत राज्य सरकार के टैक्स और वैट के बाद ही तय होती है। इसलिए हर शहर में इसकी कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है इससे कम्पीटीशन बढ़ सकता है। अगर आने वाले दिनों में कीमते अंतरास्ट्रीय बाजार में स्थिर रही तो सरकारी तेल कंपनी पर भी कीमत घटाने का दबाव बढ़ सकता है।

धीरज सेठ की जाति ढूंढ रहे लोग यहा पढ़े

​I am a passionate digital content creator, tech enthusiast, and storyteller based in a small village in Saharanpur, Uttar Pradesh, India. With a deep interest in tracking the latest technology trends and analyzing gadget innovations, I provide unbiased, practical product reviews to help you make informed decisions. Beyond the world of tech, I am an avid traveler and history buff who loves exploring hidden destinations and uncovering fascinating historical facts. Driven by the fast-paced world of digital media, I cover trending global and local news, delivering accurate, engaging, and well-researched information straight from my roots.

Randeep Rana

Leave a Comment