भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन

हमसे जुड़ें: WhatsApp Telegram

देहरादून/विकासनगर/सहारनपुर वेब डेस्क | उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर में शनिवार देर रात भाजपा ओबीसी मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी विनोद कश्यप उम्र (45) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में खूनी हो गया । इस घटना के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है।

सिंचाई और पैसों के लेनदेन से शुरू हुआ विवाद

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विकासनगर के बैरागीवाला गांव में शनिवार रात खेत में पानी लगाने (सिंचाई) और पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के करीब 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर विनोद कश्यप के घर पर धावा बोल दिया। इस हिंसक हमले में विनोद कश्यप और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान विनोद कश्यप ने दम तोड़ दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

हाईवे जाम और उग्र भीड़ द्वारा आगजनी

घटना की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र भीड़ ने देहरादून-हरबर्टपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तनावपूर्ण माहौल के बीच आक्रोशित लोगों ने आरोपी पक्ष के तीन घरों और कई वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें आग के हवाले कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

प्रशासन का बड़ा एक्शन: आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

तनाव को देखते हुए पूरे विकासनगर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अफवाहों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों (इम्तियाज और अमन) के घर के अवैध रूप से बने हिस्से को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

11 लोगों के खिलाफ मुकदमा, तलाश जारी

देहरादून पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपद्रवियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

​I am a passionate digital content creator, tech enthusiast, and storyteller based in a small village in Saharanpur, Uttar Pradesh, India. With a deep interest in tracking the latest technology trends and analyzing gadget innovations, I provide unbiased, practical product reviews to help you make informed decisions. Beyond the world of tech, I am an avid traveler and history buff who loves exploring hidden destinations and uncovering fascinating historical facts. Driven by the fast-paced world of digital media, I cover trending global and local news, delivering accurate, engaging, and well-researched information straight from my roots.

Randeep Rana

Leave a Comment