सरसावा में सवा लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर साथी फरार

हमसे जुड़ें: WhatsApp Telegram

सरसावा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)22 जून 2026 उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के क़स्बा सरसावा में सरसावा नकुड़ मार्ग पर ऐसी घटना की खबर सामने आयी है जिसकी आवाज़ बिहार तक जा रही है। देर रात सरसावा में सवा लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर साथी फरार ये खबर आग की तरह फ़ैल गयी सुबह होते होते सहारनपुर में ये एक चर्चा का विषय बन गया कैसे बिहार का एक अपराधी उत्तर प्रदेश पंहुचा और सरसावा में आकर stf और up पुलिस का शिकार बन गया।

लल्लन सिंह पर दो पुलिस दरोगा sub inspector एक बैंक कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड समेत 7 लोगो की बेरहम तरीके से हत्या करने और बैंको में डकैती करने के कई मामले दर्ज थे।

रात में अचानक नाकेबंदी फिर हुई फायरिंग

खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ (STF) के एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम देर रात करीब 1:30 बजे सरसावा-नकुड़ मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी अंधेरे में एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो कानून का खौफ भूल चुके अपराधियों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ और पुलिस के जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई (Self Defense) की, जिसमें बाइक पर पीछे बैठा मुख्य आरोपी लल्लन सिंह गोलियों का शिकार होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भागा साथी

फायरिंग के बीच मोटरसाइकिल चला रहा लल्लन सिंह का दूसरा साथी रात के घने अंधेरे और सड़क किनारे स्थित ऊंचे खेतों का फायदा उठाकर पुलिस घेराबंदी को चकमा देने में कामयाब रहा। लल्लन को लहूलुहान हालत में तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सरसावा ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने फरार हुए अज्ञात आरोपी की धरपकड़ के लिए जिले के सभी रास्तों और सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी है। पुलिस की विशेष टीमें सरसावा और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना वाली जगह से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और पिस्टल मिली

मुठभेड़ खत्म होने के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल समेत कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा जमीन पर बिखरे कई खोखे भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि बरामद हथियार कहीं वही सरकारी सर्विस पिस्टल तो नहीं, जो लल्लन ने साल 2022 में वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर लूटी थी।

अपराध की दुनिया का बड़ा चेहरा था लल्लन सिंह

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा (थाना मोहिउद्दीन नगर) का रहने वाला लल्लन सिंह एक बेहद शातिर और खूंखार हिस्ट्रीशीटर था। वह और उसका गिरोह उत्तर प्रदेश तथा बिहार में सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने उसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उसका आपराधिक रिकॉर्ड किसी के भी रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है:

7 सनसनीखेज हत्याएं: उसने अपने भाइयों और गैंग के साथ मिलकर अलग-अलग घटनाओं में 2 सब-इंस्पेक्टरों, बैंक कैशियर और गार्ड समेत 7 बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतारा था।

लूट और डकैती: पूर्वांचल के कई जिलों में बैंक डकैती, एटीएम कैश वैन से करोड़ों की लूट और सरकारी हथियार छीनने की वारदातों में उसका नाम मुख्य रूप से शामिल था।

पुलिस पर हमले: नवंबर 2022 में उसने वाराणसी में एक दारोगा को सरेआम गोली मार दी थी और उसकी सर्विस रिवॉल्वर लूटकर फरार हो गया था। इसके तुरंत बाद उसने चंदौली में भी लूट और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी लल्लन सिंह बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर के गांव आनंदगोलवा का रहने वाला था।

पुलिस और stf को बड़ी सफलता

लल्लन सिंह के एनकाउंटर को उत्तर प्रदेश की stf और पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। बड़े अधिकारियो का कहना है की जो अपराधी सोचते है वो गलत काम करके बच जायेंगे तो उनकी सोच गलत है बुरे काम का नतीजा हमेशा बुरा ही होता है।

फ़िलहाल पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है और इस क्षेत्र में उसके किस्से कनेक्शन है इसकी जाँच कर रही है।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया नया रिकॉर्ड पूरी खबर यहा पढ़े

​I am a passionate digital content creator, tech enthusiast, and storyteller based in a small village in Saharanpur, Uttar Pradesh, India. With a deep interest in tracking the latest technology trends and analyzing gadget innovations, I provide unbiased, practical product reviews to help you make informed decisions. Beyond the world of tech, I am an avid traveler and history buff who loves exploring hidden destinations and uncovering fascinating historical facts. Driven by the fast-paced world of digital media, I cover trending global and local news, delivering accurate, engaging, and well-researched information straight from my roots.

Randeep Rana

Leave a Comment