खेल डेस्क, randeephub.in | डाम्बुला: क्रिकेट जैसे खेलो में भी जब कोई अहंकार करने लगे तो उसका घमंड टूटता हुआ देखने लायक नजारा होता है। ऐसा ही एक नजारा बिहार के लाल ने श्रीलंका की धरती पर दिखा दिया। पिछले ही मैच में अहंकार में चूर लंका के खिलाड़ियों ने जब स्लेजिंग और बदतमीजी की तो वैभव ने उसी समय ये ठान लिया के इन्हे सबक सीखना होगा। जवाब कुछ ऐसे दिया के वीरेंदर सेहवाग की पुरानी कहावत बाप बाप रहता है और बेटा बेटा उसपर फिट बैठ गयी।
लंका वालो ने अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त करवा लिया
टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर उतरते ही श्रीलंका के गेंदबाज़ो की वो धुलाई की जिसे वो कभी न भूले। महज 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया।
इस पारी के साथ उन्होंने श्रीलंका के ही पूर्व खिलाड़ी कौशल्या वीररत्ने (Kaushalya Weeraratne) का 21 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। वीररत्ने ने साल 2005 में डोमेस्टिक मैच के दौरान 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। वैभव ने उनकी ही धरती पर, उनके ही सामने इस महा-रिकॉर्ड को हमेशा के लिए नेस्तनाबूद कर दिया। वैभव भले ही अपने शतक से चूके, लेकिन उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 324.14 के स्ट्राइक रेट से 94 रन (10 चौके, 8 छक्के) कूटकर लंकाइयों के घमंड को पूरी तरह मिट्टी में मिला दिया।
तिलक ने भी खेली कप्तानी पारी
वैभव के आउट होने के बाद कप्तान तिलक वर्मा ने समझदारी से मोर्चा संभाला और 67 रनों की बेहद सधी हुई कप्तानी पारी खेली। आखिरी ओवरों में अनुकूल रॉय की 15 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार कैमियो पारी की बदौलत इंडिया ए ने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
भारतीय गेंदबाज़ो ने भी लंका दहन कर दिया
सुरुआत से ही कमजोर रही टीम लंका 378 रनो के पहाड़ जैसे स्कोर को देखकर घबरा गयी और फिर उनके कदम डगमगा गए भारतीय bowler यश ठाकुर ने powerplay में ही उनके top 3 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया।
यश ठाकुर (3/45) और विप्रज निगम (3/60) की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी श्रीलंकाई टीम 47.1 ओवर में 311 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने यह फाइनल मुकाबला 66 रनों से जीतकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी को उनकी चमत्कारी पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
वैभव का किस्से झगड़ा हुआ था ये यहा पढ़े

I am a passionate digital content creator, tech enthusiast, and storyteller based in a small village in Saharanpur, Uttar Pradesh, India. With a deep interest in tracking the latest technology trends and analyzing gadget innovations, I provide unbiased, practical product reviews to help you make informed decisions. Beyond the world of tech, I am an avid traveler and history buff who loves exploring hidden destinations and uncovering fascinating historical facts. Driven by the fast-paced world of digital media, I cover trending global and local news, delivering accurate, engaging, and well-researched information straight from my roots.
–Randeep Rana