वैभव सूर्यवंशी का विवादित gen z से पीएम मोदी ने ढूंढा कनेक्शन आप भी जाने

हमसे जुड़ें: WhatsApp Telegram

खेल डेस्क, सहारनपुर/नई दिल्ली। जब बचपन से एक ही लक्ष्य हो इरादे आसमान छूने के हो तो उम्र मायने नहीं रखती वो बस एक संख्या मात्र रह जाती है। बिहार के ताजपुर समस्तीपुर के छोटे से एक किसान परिवार में जन्मे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ये बात आज सच साबित कर रखी है , वह मैदान पर रन बनाकर रोजाना एक ऐसी लकीर खींच रहे है जिसे तोडना बड़े बड़े दिग्गजों के बस का नहीं है। लोग उनमे सचिन तेंदुलकर की झलक देखने लगे है। यही वजह है 26 जून को अन्तराष्ट्रीय टीम में अपनी पारी की शुरुआत करने से पहले ही उनका नाम दुनिया भर के लोगो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुबान पर भी छाया हुआ है।

संघर्ष से सफलता तक सिर्फ संघर्ष

वैभव की यह कामयाबी रातों-रात नहीं मिली है। इस सफर के पीछे एक पिता का त्याग और एक बच्चे का कड़ा अनुशासन छिपा है। जब वैभव महज 9 साल के थे, तब वे अपने पिता के साथ ट्रेनिंग के लिए समस्तीपुर से पटना हर दूसरे दिन 100 किलोमीटर का सफर तय करते थे। सूरज उगने से पहले घर छोड़ना और ढलने के बाद वापस आना उनका रोज का नियम था। बेटे के क्रिकेट के सपने को जिंदा रखने के लिए पिता ने अपनी जमीन तक बेच दी थी। आज उसी संघर्ष की फसल पूरी दुनिया काट रही है।

लंका को रोंदा 11 बॉल पर बनाये 50 रन

हाल ही में श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल में वैभव ने वह कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर सका। उन्होंने महज़ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी जड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 8 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 94 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस बेखौफ बल्लेबाजी ने गेंदबाजों को असहाय छोड़ दिया।

जब पीएम मोदी ने कहा- ‘सूर्यवंशी आया है, वो तेज समझाता है’

वैभव की इस प्रतिभा के मुरीद खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हो गए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ‘Gen-Z’ का जिक्र करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में वैभव की तारीफ की। पीएम ने कहा, “चीजों को जल्दी समझो, वरना सूर्यवंशी आया है, वह बहुत तेज गति से समझाता है।” प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आईपीएल से सीधे ‘नीली जर्सी’ तक

राजस्थान की तरफ से खेलते हुए आई पी एल 2026 में सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतकर सनसनी फैला दी थी। इसी सफलता का परिणाम रहा के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर को खुद कहना पड़ा के वैभव ने मुझे उसे टीम इंडिया में लेने के लिए मजबूर कर दिया। जब 26 जून को वो बेलफ़ास्ट में खेलेंगे तो पूरा देश सिर्फ उन्हें देखने के लिए टीवी खोलेगा।

वीरेंदर सेहवाग की ये बात वैभव ने सच साबित कर दी

​I am a passionate digital content creator, tech enthusiast, and storyteller based in a small village in Saharanpur, Uttar Pradesh, India. With a deep interest in tracking the latest technology trends and analyzing gadget innovations, I provide unbiased, practical product reviews to help you make informed decisions. Beyond the world of tech, I am an avid traveler and history buff who loves exploring hidden destinations and uncovering fascinating historical facts. Driven by the fast-paced world of digital media, I cover trending global and local news, delivering accurate, engaging, and well-researched information straight from my roots.

Randeep Rana

Leave a Comment